लैंसडौन। गाजियाबाद निवासी मोहन डेविस ने सामाजिक संस्था नरेंद्र क्लब को चार पंखे भेंट किए। नरेंद्र क्लब एवं लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने बताया कि मोहन डेविस की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा लैंसडौन में हुई है। वर्तमान में वे वर्षों से गाजियाबाद में रह रहे हैं लेकिन अपने मूल क्षेत्र से उनका जुड़ाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि लोसा से जुड़ने के बाद मोहन डेविस ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए नरेंद्र क्लब को चार पंखे उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए मोहन डेविस का आभार जताया। रते हुए कहा कि ऐसे योगदान सामाजिक संस्थाओं को मजबूती प्रदान करते हैं और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके इस सहयोग की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। संवाद
.