लैंसडौन। छावनी परिषद लैंसडौन के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) के पद पर मोहम्मद साकिद आलम की नियुक्ति हुई है। जबकि छावनी परिषद की सीईओ शिल्पा ग्वाल का स्थानांतरण बरेली छावनी के रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर हुआ है। वह कुछ दिन पहले ही बरेली छावनी के रक्षा संपदा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर चुकी हैं। फिलहाल लैंसडौन छावनी परिषद के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार मेरठ छावनी के रक्षा संपदा अधिकारी हरेंद्र सिंह देख रहे हैं। छावनी परिषद की कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला ने बताया कि छावनी परिषद के नए मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिद आलम की यह पहली नियुक्ति है। जल्द ही नए वह कार्यभार ग्रहण करेंगे। संवाद