यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत पांच लाख की विधायक निधि से प्रस्तावित ग्राम मल दवड़ा तक तीन किमी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। साथ ही राज्य योजना के अंतर्गत 99.17 की लागत से प्रस्तावित मस्ट से कलसी तक दो किमी मार्ग का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल ने कहा कि इन मार्गों के बनने से क्षेत्र की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान शांति देवी (मस्ट), विकास बिंजोला (रैंस), क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र नेगी, प्रीतम नेगी, नीरज नेगी, बलवंत सिंह, मंगतराम कुकरेती और विशंबर दत्त आदि मौजूद रहे।