फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एमकेवीएन के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी के विद्यार्थियों ने खेलकूद और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा-12 वाणिज्य वर्ग की छात्रा माही ने पानीपत में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल पानीपत में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एमकेवीएन का प्रतिनिधित्व करना माही की खेल प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। वहीं, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से 23 सितंबर को मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कनिष्ठ वर्ग की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
एमकेवीएन के कक्षा आठ के छात्र प्रणव बलूनी ने श्लोकोच्चारण में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि कक्षा नौ की छात्रा खुशी रावत ने आशुभाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंध निदेशक प्रकाश कोठारी और निदेशिका सिंधु कोठारी ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता, अशोक जखमोला समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें