कोटद्वार। कण्वघाटी स्थित एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सुर तरंग अंतर विद्यालयी समूह गान प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
टीसीजी पब्लिक स्कूल कोटद्वार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 12 गायक और तीन वादक शामिल रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘देश जागे, देश जागे, मंत्र सब गूंजा रहे हैं’ देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की सुरीली आवाज, बेहतर तालमेल और संगीत कौशल ने निर्णायकों को प्रभावित किया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र कोठारी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि संगीत और कला संस्कृति की आत्मा हैं। इस मौके पर शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी मौजूद रहे।