फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुराचार, मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर से सटे एक गांव में एक विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। घटना 15 अगस्त दिन की बताई जा रही है। पीड़ित महिला की ओर से रविवार रात को कोतवाली में इस मामले की तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलात्कार, घर में घुसने और जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करा लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुुसार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह परिवार के संग यहां एक गांव में किराए के मकान पर रहती है। पहाड़ में उसके ससुराल के गांव के रहने वाला भारत सिंह 15 अगस्त को उसके कमरे पर आया और उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पति के आने पर घटना की जानकारी दी गई। रविवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है। कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत को सौंपी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें