फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार

Tue, 10 Feb 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तैनाती, स्थानांतरण एवं पदोन्नति मामलों में जताई नाराजगी
विज्ञापन

कोटद्वार। कर्मचारियों की तैनाती एवं स्थानांतरण में विसंगतियों के विरोध में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दुगड्डा के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लोनिवि निर्माण खंड दुगड्डा के मिनिस्टीरियल कर्मचारी मंगलवार सुबह कार्यालय तो पहुंचे लेकिन कामकाज से विरत रहे। कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में ही वे धरने पर बैठ गए। खंडीय अध्यक्ष अजय कुमार एवं खंडीय सचिव नीरज गुसाईं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तैनाती व स्थानांतरण प्रकरण में विभागाध्यक्ष कार्यालय की ओर से संघ के कार्मिकों के स्थानांतरण एक्ट के तहत पारस्परिक स्थानांतरण नहीं करने पर पर रोष जताया।
विज्ञापन

खंडीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक स्थानांतरण की धारा 18(5) एवं अक्तूबर 2025 में स्पष्ट किए गए प्रावधानों के अनुसार मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए जाते। साथ ही कार्मिकों की पदोन्नति नहीं होती तब तक संघ की ओर से कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बुद्धि बल्लभ नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बुद्धि लाल, प्रशासनिक अधिकारी महावीर कठैत व अमित पंत, प्रधान सहायक अजय कुमार, बृजपाल सिंह व पवन सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक श्रीधर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें