फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन में एक डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, छावनी परिषद ने जलाए अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। कैंट नगरी लैंसडौन का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह 5 से 6 बजे के बीच का तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि रात को 9 बजे से 10 बजे रात के बीच का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। जिससे पूरा लैंसडौन नगर व आसपास का क्षेत्र कड़ाके की सर्दी के आगोश में है। बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे से दिन में 3 बजे तक का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच रहा है। बीते दो दिन से सायं 6 बजे का तापमान 11 डिग्री, 7 बजे का 9 डिग्री, 8 बजे से 10 बजे का 3 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। छावनी परिषद ने लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत देने के लिए गांधी चौक में अलाव की व्यवस्था की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें