फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम मिनी ट्रक खाई में गिरा, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रयखाल के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के हुआ हादसा
विज्ञापन

- टैंट का सामान लेकर जयहरीखाल जा रहा था ट्रक
- यूपी के जिला बिजनौर निवासी है सभी लोग
अमर उजाला ब्यूरो
दुगड्डा/कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के कोटद्वार से जयहरीखाल टैंट का सामान ले जा रहा ट्रक दुगड्डा से पांच किमी दूर क्रयखाल के पास अनियंत्रित होकर 30 मी गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और अन्य छह लोग घायल हो गए।
दुगड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह छह बजे हुआ। वाहन कोटद्वार से टैंट और अन्य सामान लेकर श्रमिकों के साथ जयहरीखाल जा रहा था। दुगड्डा से पांच किमी आगे क्रयखाल के पास डीसीएम (ट्रक) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

ट्रक में सवार छह लोग घायल हो गए व चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी छह लोग यूपी के जिला बिजनौर के नारायणपुर रामजी गांव के निवासी हैं।
डिंपल सिंह (27) पुत्र राजपाल सिंह, भोले (32) पुत्र धर्मपाल, रोहित (18) पुत्र धर्मपाल सिंह, जौनी (19) पुत्र राजाराम का कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि दो घायल जीतेंद्र (24) पुत्र सीताराम और नौभार (24) पुत्र सुरेश को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों ने बताया कि जीआईसी जयहरीखाल में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए टैंट का सामान लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें