फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लौटने लगे प्रवासी, सड़कों पर लगा जाम

Tue, 10 Nov 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी हाईवे, स्टेशन रोड और पटेल मार्ग पर दोपहर तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

पुलिस को संभालनी पड़ी यातायात व्यवस्था
कोटद्वार। दीपावली का पर्व मनाने के बाद प्रवासियों के मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू होते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मंगलवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से पौड़ी हाईवे, स्टेशन रोड और पटेल मार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। दोपहर दो बजे के बाद ही लोगों को जाम से राहत मिल सकी।
दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी दीपावली मनाने अपने गांव पहुंचे थे। पर्व समाप्त होने के बाद मंगलवार को उनके वापस लौटने से शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया। दोपहर करीब 12:30 बजे पौड़ी हाईवे पर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से लालबत्ती चौराहे से तहसील तक जाम लग गया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर भी काफी देर तक वाहन फंसे रहे। इसके अलावा पटेल मार्ग, जयानंद भारतीय मार्ग और देवी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों के रेंग-रेंगकर चलने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के लिए बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद चपराना को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि मंगलवार को स्थानीय विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश था। यदि शिक्षण संस्थान और कार्यालय खुले होते तो जाम की स्थिति और विकट हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें