लैंसडौन। सामाजिक संस्था अभ्युदय परिवार की ओर से गांधी चौक स्थित पर्यटन पुलिस चौकी पर नशा विषय पर बच्चों को चित्र बनाने का टास्क दिया गया। जिसमें बाल चित्रकारों ने अपने चित्रों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपने चित्रों के माध्यम से नशे की लत से बर्बाद होते परिवारों और बच्चों के भविष्य की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। एसएसआई रियाज अहमद ने बताया की बच्चों द्वारा निर्मित सभी चित्रों, कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगा कर लोगों को नशे से होने वाले खतरों से जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर महिला पुलिस निरीक्षक रचना रानी, अभ्युदय की अध्यक्ष भावना वर्मा, सुचित्रा हलधर, रूचि अग्रवाल, पूजा रावत, सविता रावत, मोनिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
- फोटो समाचार