बैजरो। गढ़वाल पट्टी खाटली सामाजिक विकास मंडल की ओर से 14 अगस्त को बीरोंखाल ब्लॉक के 10वीं व 12वीं कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष सतीश गौनियाल ने बताया कि उन्हें बीरोंखाल के बीरबाला तीलू रौतेली ब्लाक सभागार में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल होंगे। संवाद