दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक के ऐतिहासिक डाडामंडी गेंद मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
बैठक में गेंद मेला आयोजन, सुचारू संचालन, क्रीड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनुशासन और मंच संचालन समितियों का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि वर्ष 2027 के मेले में लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। दिसंबर के पहले सप्ताह से फुटबाल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। वहीं, 14 जनवरी से क्षेत्रीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं और 12 से 15 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता गेंद मेला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने की, जबकि संचालन किशनलाल चौधरी ने किया। इस अवसर पर सतीश देवरानी, मुकेश बड़थ्वाल, विजयमान बिष्ट, राकेश देवरानी मौजूद रहे। संवाद