फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन, शांतिपूर्वक कराएं बोर्ड परीक्षा:बीईओ

Fri, 26 Feb 2016 09:53 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मार्च से दो अप्रैल तक चलने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की पौड़ी और कोटद्वार में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जीआईसी कोटद्वार से जिले में सभी 160 परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र समेत सभी सामग्री भेज दी गई है। दुगड्डा ब्लाक के 19 परीक्षा केंद्रों की यहां आयोजित बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए गए। बीईओ दुगड्डा हीरा सिंह नेगी ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध करने को कहा। कहा कि गेस्ट टीचर और पीटीए शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी न लगाई जाय।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए कोटद्वार स्थित जीआईसी से प्रश्नपत्र और स्टेशनरी भेजने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सामग्री वितरण प्रभारी शैलेंद्र पांथरी ने बताया कि 95 फीसदी केंद्रों को सामग्री भेज दी गई है। देवीमंदिर स्थित बीआरसी में दुगड्डा ब्लाक के केंद्र प्रभारियों की बैठक में बीईओ ने कक्ष निरीक्षकों से ही आंतरिक सचल दल गठित करने, परीक्षा से पूर्व ही ड्यूटी चार्ज बनाने, परीक्षा के दिन विषय से संबंधित अध्यापक की ड्यूटी न लगाने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन के अलावा किसी भी कक्ष निरीक्षक अथवा शिक्षक का मोबाइल ऑन नहीं रहेगा। नकल विहीन परीक्षाएं संपादित करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। दो मार्च को सभी केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेंगे।
बैठक में घमंडपुर की प्रधानाचार्य सुषमा दास, लल्लन बुड़ाकोटी, डा. दीपचंद बलूनी, नरेश जोशी, धर्मपाल सिंह बिष्ट समेत सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें