फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की व्यवस्थाएं आ रही हैं पटरी पर: धनै

Thu, 10 Nov 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
innogration - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां मेडिकल कालेज में 30 बेड के गायनी वार्ड और लेक्चर हाल का बृहस्पतिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने लोकार्पण किया। उन्होंने मेडिकल कालेज के कैंसर वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही हैं। उन्होंने कहा मेडिकल कालेज में डाक्टरों की कमी को पूरा करने व अन्य समस्याओं के हल के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन व पास आउट इंटर्न को मानदेय मेडिकल कालेज के अन्य मदों से दिए जाने की व्यवस्था इसी सप्ताह तक किए जाने की बात कही। कहा मेडिकल कालेज के संविदा कर्मचारियों का समायोजन ढांचे व पदों के अनुरूप किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के विनियमितीकरण के लिए सेवा नियमावली में संशोधन पर विचार किया जा रहा है। नई नियमावली आने से संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। संचालन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. चंद्रमोहन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर टीचिंग बेस अस्पताल के एमएस डा. सुरेश जैन भी मौजूद थे। बाद में मंत्री मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई रंगारंग  प्रस्तुतियों की सराहना की।

टिहरी से ही चुनाव लड़ेंगे धनै
चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट से ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पीडीएफ के बीच एक बात पर सहमति बने, इसका प्रयास किया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से बड़े नोट बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे शादी वाले घरों में परेशानी बढ़ गई हैं, जो चिंता का विषय है। बड़े नोट बंद होने चाहिए, लेकिन अब जो बड़े नोट आने वाले हैं उनसे और भी भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

आठ माह से वेतन न मिलने पर जताई नाराजगी
मेडिकल कॉलेज में बड़ी तादात में नियुक्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै से मिलकर आठ माह से वेतन न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट ने कहा कि मेडिकल कालेज प्रशासन और शासन से लेकर मुख्यमंत्री तक वह गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन


बावजूद उन्हें वेतन भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक समस्याओं से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें