सतपुली। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल, चमोलीसैंण में 19 एवं 20 जून को दो दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। अस्पताल की डिप्टी मैनेजर प्रीति बिष्ट ने बताया कि चिकित्सा शिविर में पित्त की थैली, अपेंडिक्स, हर्निया, पथरी, फिशर, बवासीर, स्तन में गांठ और पाइल्स आदि बीमारियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त सभी बीमारियों का ऑपरेशन दूरबीन विधि से अस्पताल में ही किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के पीड़ित मरीजों से शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर चिकित्सा शिविर का लाभ लेने की अपील की है। संवाद