फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार की उपेक्षा के विरोध में मेयर और पार्षदों ने रखा उपवास

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदेश सरकार की उपेक्षा के विरोध में उपवास करते मेयर हेमलता नेगी और प? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
शासनस्तर पर नगर निगम की उपेक्षा से भड़की मेयर हेमलता नेगी और कांग्रेसी पार्षदों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर सामूहिक उपवास रखकर रोष जताया। इस मौके पर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। मेयर के उपवास कार्यक्रम को कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम परिसर में आयोजित उपवास कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, साहित्याचंल, वरिष्ठ नागरिक संगठन, सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी यूनियन, सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन समेत विभिन्न संगठनों ने शिरकत कर प्रदेश सरकार से नगर निगम की बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुरूप बजट आवंटन की मांग की। इस मौके पर आयोजित सभा में मेयर हेमलता नेगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम के समग्र विकास के लिए सभी को आगे आना होगा। कहा कि सरकार को जनहित में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करना होगा। प्राधिकरण में भारी भरकम शुल्क वसूले जाने से लोग अपना आशियाना तक नहीं बना पा रहे हैं। कहा कि मांगों के निराकरण को नगर निगम का प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर से सीएम एवं शहरी विकास मंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर 12 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की गई। मांगों में 14वें वित्त, राज्य वित्त के तहत अन्य नगर निगमों की भांति कोटद्वार निगम को बजट आवंटित करने, नगर निगम में पूर्णकालिक नगर आयुक्त नियुक्त करनेे और नियुक्ति होने तक नगर आयुक्त का प्रभार संभाल रहे एसडीएम को प्रतिदिन दो घंटे नगर निगम कार्यालय में बैठने के आदेश जारी करने, सहायक अभियंता, तीन अवर अभियंता, लेखाकर, लेखा लिपिक के रिक्त पद भरने, अवस्थापना मद से धनराशि उपलब्ध कराने आदि शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, नंद किशोर जखमोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, जगमोहन सिंह नेगी, रूपन नेगी, सीता गुप्ता, कुसुम असवाल, पूर्व डीआईजी जयेंद्र नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य एसपी कुकरेती, हरीश चंद्र भदूला, बलवीर सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, पूर्व राज्यमंत्री सुनीता बिष्ट, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, सुखपाल शाह, विजयपाल मेहरा, पार्षद गीता नेगी, कविता मित्तल, बीना नेगी, पिंकी देवी, आशा चौहान, मीनाक्षी कोटनाला, सोनिया नेगी, अंजुम सभा, विजेता, राकेश बिष्ट, अमित नेगी, गिंदी दास, विपिन डोबरियाल, प्रवेंद्र सिंह रावत, रोहणी देवी, अनिल नेगी, अनीता मल्होत्रा, हरीश नेगी, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें