फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मेयर ने किया बुद्धापार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। बदरीनाथ मार्ग स्थित बुद्धा पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर पार्क में पौधरोपण भी किया गया। सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण मेयर हेमलता नेगी ने किया। कहा, सौंदर्यीकरण कार्य के तहत जहां दीवारों की मरम्मत कराने के साथ ही पार्क का समतलीकरण का कार्य किया गया है। वहीं, पार्क को आकर्षक बनाने के लिए यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाने के साथ ही ओपन जिम स्थापित किया गया है। इसका लाभ स्थानीय लोगों और बच्चों को मिलेगा। इस मौके पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, पार्षद विपिन डोबरियाल, प्रमेंद्र रावत, अनिल रावत, अनिल नेगी, हरीश नेगी, नईम अहमद, मीनाक्षी कोटनाला आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें