फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और पूर्व मंत्री ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ग्वालगढ़, सत्तीचौड़, उदयरामपुर आदि का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। तेज बारिश में खेत बह गए और मकानों को खतरा बना हुआ है। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री सुुरेंद्र सिंह नेेगी ने कहा कि अनियंत्रित तरीके से किए गए खनन से सुरक्षा दीवारों की नींव खाली हो गई है, जिससे दीवार ढहने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दौरान पार्षद गीता नेगी, पूर्व प्रधान विनोद रावत, दिलीप थपलियाल, सुरमान सिंह, जयमल सिंह रावत, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें