फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातोली गांव में फैला वायरल, जांच की

Sun, 09 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीकंडारस्यू पट्टी के मातोली गांव में वायरल फैला हुआ है। इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ की टीम ने शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 51 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई।     
विज्ञापन

 
प्राथमिक विद्यालय मातोली में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें कुछ लोग सामान्य बुखार, शरीर और हाथ-पांव में दर्द की शिकायत के मिले।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो व्यक्ति उपचार के लिए श्रीनगर गए थे। इनमें से एक व्यक्ति को रक्तचाप बताया गया। लोगों को सफाई रखने की सलाह दी गई है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ की प्रभारी डा. नेहा दनोशी के नेतृत्व में जेपी वर्मा, मोनिका, मनोज कुमार एवं डाक्टरों की टीम ने शिविर में बुखार पीड़ित बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी व बीमारियों से बचाव के बाबत सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें