फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स कारोबारी के घर हुई डकैती का मास्टरमाइंड रिश्तेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिताबपुर में टाइल्स कारोबारी प्रमोद कुमार के घर पर 25 दिसंबर को हुई डकैती के मास्टरमाइंड रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड को शामली (यूपी) के बस अड्डे पर दबोचा। आरोपी ने अपनी आर्थिकी स्थिति सुधारने के लिए डकैती की योजना बनाई थी। इससे पूर्व पुलिस डकैती में शामिल पांच अन्य लोगों को चार जनवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि 25 दिसंबर की सुबह टाइल्स कारोबारी प्रमोद कुमार के सिताबपुर स्थित घर पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली थी। कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने मामले में संलिप्त पांच बदमाशों को चार जनवरी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया था, जबकि डकैती के मास्टरमाइंड टाइल्स कारोबारी का रिश्तेदार प्रवीण प्रजापति फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। मास्टरमाइंड प्रवीण प्रजापति निवासी ग्राम पिन्ना मुजफ्फरनगर यूपी को सोमवार को शामली (यूपी) के बस अड्डे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई 20 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी प्रवीण ने बताया कि वह ट्रैक्टर लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उसपर 8-9 मुकदमें पहले से चल रहे हैं, जिन्हें निपटाने के लिए उस पर तीन-चार लाख रुपये का कर्जा हो गया था। उसे अपने पिन्ना गांव का मकान बेचना पड़ा। आर्थिक स्थित खराब होने पर उसने रिश्तेदार टाइल्स कारोबारी प्रमोद कुमार के घर पर डाका डलवाया था। लूटे गए माल में से उसके हिस्से में 60 हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें