विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 की तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडल के तीन जनपदों के सौ से अधिक राज्य, जिला और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को चुनाव की तकनीकी जानकारियां दी गईं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने, प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अन्य जनपदों में प्रशिक्षण देना, आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव में कर्मचारियों को योजनाबद्ध करके अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में तैनात करने समेत निर्वाचन की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
ट्रेन द फेसिलेटर्स कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की मेजबानी जिला प्रशासन पौड़ी ने की। कार्यशाला में भारत सरकार की ओर से चयनित मास्टर ट्रेनर मोहम्मद नासिर तथा सीएन बोस ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन की विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी। अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल मंडल के पौड़ी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जिलों के एआरओ तथा पीठासीन अधिकारियों को चुनाव में आने वाली विभिन्न समस्याओं को निस्तारण करने की विधियां बताई गईं। उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनरों ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की गाइड लाइन की भी जानकारियां दीं। इस मौके पर एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम थलीसैंण कमलेश मेहता, एसडीएम श्रीनगर माया दत्त जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, डीपीआरओ एमएस खान, मुख्य शिक्षाधिकारी चमोली एलएम चमोला, एनवाईके समन्वयक डा. योगेश धस्माना आदि उपस्थित रहे।
-फोटो