कोटद्वार। भारत विकास परिषद की बैठक में आगामी 23 नवंबर को सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संयोजक कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आगामी 23 नवंबर को सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह निधिबन बैंक्वेट हाॅल के प्राइड माॅल प्रांगण में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर उस परिवार की बेटी का विवाह कराया जाएगा, जिसका रिश्ता तय हो चुका है। कैलाश चंद्र अग्रवाल ने लाभार्थी को लड़का-लड़की का आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट आदि के माध्यम से आयु का प्रमाणपत्र, माता-पिता का आधार कार्ड और परिवार रजिस्टर की प्रति 10 नवंबर तक साथ लाने की सलाह दी।