फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शहीद सम्मान यात्रा 2.0 कोटद्वार से शुरू, झंडाचौक में बनाई मानव शृंखला

सार

कोटद्वार में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की शुरुआत की गई। इस यात्रा के तहत शहीदों के घरों की मिट्टी एकत्र कर लैंसडौन और फिर देहरादून शहीद स्मारक में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन की ओर से कोटद्वार से शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की शुरुआत हो गई है। यह यात्रा पौड़ी जिले के दुगड्डा, द्वारीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, पाबौ, खिर्सू, कल्जीखाल, एकेश्वर ब्लॉक में शहीद एक आंगन मिट्टी लेकर आगामी चार अक्तूबर को लैंसडौन पहुंचेगी। पांच अक्तूबर को शहीदों को श्रद्धांजलि एवं वीर नारियों व वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद मिट्टी को शहीद स्मारक देहरादून में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोटद्वार के झंडाचौक में शुक्रवार को मानव शृंखला बनाई गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। हमें शहीदों पर गर्व है। साथ ही उन परिवारों पर भी गर्व है, जिन्होंने शहीदों के रूप में अपनों को खोकर देश के लिए महान त्याग किया। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। शहीद राष्ट्र की धरोहर है। इन्हें उचित सम्मान देना ही राष्ट्र का कर्तव्य है। इसके बाद यात्रा शहीद गौतम कुमार के शिवपुर स्थित आवास पर पहुंची। जहां शहीद की माता नीलम देवी के हाथों से उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को कलश में भरा गया। इसके बाद यात्रा गतंव्य के लिए रवाना हुई। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बीपी भट्ट, सहायक अधिकारी हवलदार महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, गोपाल सिंह, ठाकुर सिंह, इंदु नौटियाल, लता नेगी, सुरेश पाल गुसाईं, रतन सिंह, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, स्वयंबर सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें