फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शहीद रावत के परिजनों को ताम्रपत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 20 Sep 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश मुक्ति युद्ध सम्मान से नवाजा गया था शहीद परिवार
विज्ञापन

कोटद्वार। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय लैंसडौन की ओर से रविवार को सैनिक विश्राम गृह कोटद्वार में शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 1971 के भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में वीरगति को प्राप्त हुए प्रथम नागा रेजिमेंट के शहीद हवलदार राय सिंह रावत के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन शिव प्रसाद सती ने की। मुख्य अतिथि कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी ने शहीद के परिजनों को ताम्रपत्र, प्रशंसा पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बताया कि शहीद हवलदार राय सिंह रावत ग्राम भलगांव, डाडामंडी के रहने वाले थे। उनका जन्म 12 मई 1941 को हुआ था। वह 12 नवंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध के दौरान मित्र वाहिनी के सदस्य के रूप में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए बांग्लादेश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की ओर से वर्ष 2018 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध सम्मान प्रदान किया गया था।
विज्ञापन

शहीद की धर्मपत्नी स्वर्गीय नंदा देवी के निधन के बाद उनकी पौत्र वधू कल्पना रावत और पौत्री नेहा रावत ने सम्मान प्राप्त किया। समारोह में उपस्थित पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के परिवार हमारे अपने परिवार हैं और उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार बलवंत सिंह रावत, दिवाकर दत्त लखेड़ा, सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन दीपक नेगी, राजाराम मैंदोला, दिनेश चंद्र (सेना मेडल), सुनील सिंह रावत, शिव सिंह नेगी, महिपाल सिंह रावत और रविंद्र सिंह रावत समेत अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें