फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद लैंसडौन की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही कार्यालय अधीक्षक को 11 माह का सेवा विस्तार भी दिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक अनिल बौंठियाल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशों के तहत निर्वाचित छावनी बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भंग बोर्ड के कामकाज के संपादन के लिए तदर्थ कमेटी का गठन किया जाता है। कुछ माह पूर्व ही निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूर्ण होनेे के बाद बोर्ड भंग कर दिया गया था, जिसमें बोर्ड के कामकाज को निपटाने के लिए तदर्थ कमेटी बना कर दो सदस्यों को मनोनीत किया गया है। तदर्थ कमेटी की यह पहली बैठक थी। विनीता जखमोला को कार्यालय अधीक्षक व प्रमोद कुमार को लेखाधिकारी के पदों पर प्रोन्नत दी गई। मान सिंह को 30 साल की सेवा के बाद एसीपी का लाभ देने की मंजूरी दी गई। दो भवनों की लीज आवेदन मंजूर कर मध्य कमान लखनऊ भेजे गए। छावनी नगर की एक गरीब विधवा महिला की पेंशन आवेदन स्वीकृत कर जयहरीखाल ब्लाक भेजा गया। बैठक में छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरमीत सेठी और बोर्ड सचिव शिल्पा ग्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें