फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुलदार की दहशत के साये में सिरसू के कई परिवार

Thu, 12 Feb 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक कई पालतू मवेशियों और लावारिस कुत्तों को निवाला बना चुका गुलदार
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड दुगड्डा की ग्राम पंचायत फतेहपुर के सिरसू गांव में गुलदार की दहशत बनी है। गुलदार अब तक कई कुत्तों समेत ग्रामीणों के पालतू पशुओं को निवाला बना चुका है।
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज की फतेहपुर बीट में स्थित सिरसू गांव के ग्रामीण गुलदार की दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। सिरसू में दिन ढलते ही गुलदार की गतिविधियां बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण विमल सिंह ने बताया कि उनका एक बकरा गोशाला के बाहर से गुलदार ने मारा। पूर्व प्रधान आनंद सिंह ने बताया कि उनकी बछिया को गोशाला के बाहर से ले गया। गुलदार गांव के 11 लावारिस कुत्तों को भी निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार दिन के समय भी खेतों में पहुंच रहा है। डरी-सहमी महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लाने के लिए गांव से बाहर नहीं जा पा रही है। उन्हें इस बात का खतरा रहता है कि गुलदार हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने रेंज अधिकारी दुगड्डा के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए गांव में कैमरे व पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी रमेश सिंह नेगी ने बताया कि सिरसू गांव में गुलदार से ग्रामीणों में खतरा होने की जानकारी पत्र के माध्यम से मिली है। इस संबंध में क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। वहीं, पिंजरा लगाने के लिए उच्च अधिकारियों की अनुमति ली जा रही है। जरूरी होने पर कैमरा ट्रैप भी लगाए जाएंगे। वनकर्मी गश्त कर गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें