फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 24 घंटे के भीतर बढ़ गए आम के दाम, ठंडा पड़ा बाजार

Mon, 22 Jun 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दाम बढ़न से आम कारोबारी चिंतित, गिने-चुने ही मिल रहे खरीदार, बिक्री पर पड़ा असर
विज्ञापन

कोटद्वार। स्थानीय बागवानी का आम बाजार से खत्म होने के बाद अब मैदानी क्षेत्र के आम की कोटद्वार में आवक शुरू हो गई है। महज दो दिन में ही 10 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ने से मीठे-रसीले आम का बाजार फीका नजर आ रहा है।
कोटद्वार की अलग-अलग पट्टी में स्थानीय लोग बड़ी तादाद में आम की पैदावार करते हैं। इसमें काफी आम की स्थानीय बाजार में ही खपत हो जाती है। इस सप्ताह काफी आम बाजार पहुंचकर बिक चुका। अब फल कारोबारियों ने नजीबाबाद में स्थित मंडी का रुख किया है। जहां स्थानीय आम के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी तादाद में आम पहुंच रहा है। कोटद्वार में बिक्री के लिए फल कारोबारी जब नजीबाबाद मंडी में आम की खरीदारी करने पहुंचे,तो उन्हें बाजार में आम की एक पेटी के दाम 150 से 250 रुपये तक बढ़े मिले।
विज्ञापन

कोटद्वार में गोखले मार्ग पर फलों की फड़ लगाने वाले मो. अनीस ने बताया कि इस समय बाजार में दशहरी और बनारसी आम की बहार है। ये दोनों ही आम नजीबाबाद मंडी से कोटद्वार पहुंच रहे हैं। आम की दोनों वैरायटी के दाम में 200 से 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले ही आम महंगा होने और अब दाम और भी बढ़ने से बाजार फीका नजर आ रहा है। फल कारोबारी पवन रवि बताते हैं कि मुनाफा तो दूर कभी-कभी तो रकम भी पूरी नहीं लौट रही।
विज्ञापन

इसके अलावा मो.आजम, मो. बिलाल, मो. गय्यूर, मो. रईस, मो. इमरान आदि फल कारोबारी बताते हैं कि कुछ ही दिनों में कलमी और फिर चौसा आम बाजार में नजर आएगा। इनके दाम भी बढ़ने की संभावना है। फल कारोबारियों ने काफी रकम आम के काम में लगाई है। अगले दो माह तक आम की खासी बिक्री होने की उम्मीद है। फिलहाल तो बाजार मंदा नजर आ रहा है। वहीं, खरीदार कोमल, रवि, नरगिस, रंजना, शोभा बताती हैं कि गतवर्ष की अपेक्षा आम के दाम काफी बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें