कोटद्वार। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को स्थानीय लोगों ने दुर्गापुरी रोड शिवमंदिर के पास असामाजिक तत्वों द्वारा सट्टा लगाने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवराजपुर मोटाढांक निवासी बल्लू सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2050 रुपये, सट्टा पर्चा और एक पेन बरामद किया है। संवाद