फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर धरती करे पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार

विज्ञापन
भाबर के कण्वाश्रम में पौधरोपण करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर और आस-पास के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राजकीय विद्यालयों और विभिन्न संगठनों की ओर से हरेला पर्व के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी द्वारी पैनो के स्वयंसेवी छात्रों ने बंजर भूमि में पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य तारा सिंह ने एक पौधा रोपकर किया। उन्होंने शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे गत 13 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। इस मौके पर जामुन, आंवला, रीठा, हरड़, बांस आदि प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भारती देवी मैंदोला, केशी देवी, कपोत्री देवी, हेमा देवी, श्यामा देवी, ग्राम प्रधान सिलगांव मनबर सिंह रावत, ग्राम प्रधान क्वीराली चंद्रमोहन सिंह रावत, सेवानिवृत्त फॉरेस्टर बलवंत सिंह रावत, सत्यपाल सिंह नेगी, पूरण नेगी आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ डा.एसएल भट्ट ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने एनसीसी कैडिटों को ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर एनसीसी कैडिटों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और महाविद्यालय परिसर में उगी गाजर घास का उन्मूलन किया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डा. प्रीति कुमारी ने कैडिटों को पर्यावरण और रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। उधर, महिला एंव बाल कल्याण संस्थान की ओर से हरेला पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन और पर्यावरण बचाने के लिए संस्थान के समखाल स्थित कार्यालय परिसर में पचास फलदार एवं बांज के पौधों का रोपण किया गया। संस्था की अध्यक्षा अनुकृति गुसाईं रावत ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस मौके पर उत्तम गुसाईं, अजय रावत, नीलम, सरिता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने कण्वाश्रम में रोपे 80 पौधे
कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रकार के 80 पौधे रोपे और उनके सतत संरक्षण का संकल्प लिया। विहिप के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संतोष पंत ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को संगठन के कार्यकर्ता कण्वाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आम, अमरूद, पीपल, आंवला के अस्सी पौधे रोपे। इस मौके पर विहिप कार्यकर्ताओं ने रोपे गए सभी पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल, जिला मंत्री जितेंद्र बेबनी, गोसेवा प्रमुख नीरज ढौंडियाल, हेमंत कुमार, राजेंद्र सिंह, अंकित नेगी, सचिन नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें