फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्राम पंचायत की तर्ज पर गठित होंगी महिला सभा और बाल सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2024-25 के समापन दिवस के प्रशिक्षण में महिला एवं बाल सभा के गठन का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था की ओर से महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने व सर्वांगीण विकास के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सोसाइटी फाॅर इंवायरनमेंट एंड डवलपमेंट सोसाइटी देहरादून की ओर से प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस बाल हितैषी एवं महिला हितैषी सभा की जानकारी दी गई। संस्था की निदेशक कुसुम घिल्डियाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विकास में महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना है। ग्राम पंचायत की तर्ज पर महिला सभा व बाल सभा का गठन किया जाएगा। महिला व बच्चों के प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत की बैठकों में चिंतन नहीं किया जाता है। केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष से यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर ज्योतिष चंदोला ने बताया कि महिला हितैषी सभा में 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। बाल हितैषी सभा के लिए 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग वर्ग के बच्चों को शामिल किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर डीपी बलौदी ने बताया कि महिलाओं ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत की बैठक में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जाती है। अपने वक्तव्य में उन्होंने ग्राम पंचायत की मासिक व आम बैठकों के बारे में चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना के संबंध में जानकारी दी। संस्था के ट्रेनर शांति राज ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को अपने हितों की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। विकास कार्यों में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जानी आवश्यक है।
विज्ञापन




महिला हितैषी सभा व बाल हितैषी सभा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सदस्य के पदों पर चयन किया जाएगा। इसका गठन आगामी समय में किया जाएगा। सरकार की ओर से 17 थीम के लक्ष्यों को पूरा किया जाना है। अच्छा खाद्यान्न वितरण, गुणवत्तापरक शिक्षा, रुढ़िवादिता को समाप्त करना, उत्तम स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार से जीवन स्तर ऊंचा उठ सकता है। सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लोगों को आवेदन पत्र प्रस्तुत करना चाहिए। अवैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है। कार्यक्रम में संस्था के ट्रेनर पंकज घिल्डियाल, जल संस्थान के जेई विमल गुसाईं, संदीप बिष्ट, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें