फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलेश्वर महादेव की डोली अर्द्धकुंभ रवाना

Thu, 21 Apr 2016 06:57 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी
विज्ञापन
देव डोलियां रवाना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगवाड़स्यूं घाटी के बलोड़ी गांव स्थित देवलेश्वर महादेव की डोली हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न जगहों पर महादेव के निसाणों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


समिति की पहल पर बृहस्पतिवार को बलोड़ी गांव के प्राचीन मंदिर देवलेश्वर महादेव के निसाणों को विधिवत रूप से स्थापित कर अर्द्ध कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं ने डोली को परंपरागत तरीके से सजा कर उसमें महादेव के त्रिशूल, डमरू, रुद्राक्ष की माला, शीर्ष मुकुट, नाग आदि निसाणों को शहर का भ्रमण कराया। शुभारंभ शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर से किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष केशर सिंह कठैत ने बताया कि निसाणों को अर्द्ध कुंभ स्नान कराने के बाद मंदिर में विधिवत रूप से स्थापित किया जाएगा। 23 अप्रैल को मंदिर परिसर में सूक्ष्म भंडारे के साथ अखंड पाठ की शांति की जाएगी। इस मौके पर संयोजक सुधीन चंद्र बड़थ्वाल, सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल और राजेंद्र सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें