फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एलयूसीसी पीड़ितों का धरना 399वें दिन भी जारी

Sun, 09 Aug 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी के पीड़ितों का तहसील परिसर कोटद्वार में चल रहा धरना रविवार को 399वें दिन भी जारी रहा। पीड़ितों ने कहा कि जब तक उनकी डूबी हुई रकम वापस नहीं मिल जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कंपनी संचालक को जल्द गिरफ्तार कर निवेशकों की रकम वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे पीड़ितों ने कंपनी संचालकों और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कंपनी में अपनी मेहनत की कमाई निवेश की थी, लेकिन रकम वापस नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ितों ने बताया कि उनके अपने निवेशक भी पैसे वापस करने के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि लंबे समय से रकम फंसी होने के कारण उनकी मानसिक और आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। धरने पर सुनीता रावत, प्रीति रावत, सुरेश नेगी, राजेंद्र नेगी, संतोष सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें