कोटद्वार। दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी से शिकार हुए पीड़ितों का कोटद्वार तहसील में चल रहा धरना मंगलवार को 106वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सभी पीड़ित तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कंपनी संचालकों और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। पीड़ितों ने कहा कि निवेशक अपने पैसे के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इस दौरान सुनीता नेगी, ज्योति नेगी, संदीप रावत, सुरेश नेगी, बीरेंद्र रावत, राजेंद्र भंडारी, हरेंद्र रावत, लक्ष्मण बिष्ट, बिजेंद्र रावत, धीरज बिष्ट रहे।