फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धबली महोत्सव के लिए अवकाश घोषित

Wed, 02 Dec 2015 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय श्री सिद्धबली महोत्सव के लिए कोटद्वार तहसील के सभी शिक्षण संस्थानों में जिलाधिकारी की ओर से दो दिन का विशेष अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने कोटद्वार तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

गत दिनों स्थानीय प्रशासन के साथ हुई बैठक में श्री सिद्धबली धाम वार्षिक मेला महोत्सव-2015 की बैठक में मंदिर समिति की ओर से यह अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया था। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने अनुरोध स्वीकारते हुए चार और पांच दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


मंदिर समिति के उपसचिव रवींद्र जजेड़ी ने बताया कि समिति की ओर से मेले की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार चार दिसंबर को प्रात:कालीन पांच बजे पिण्डी महाभिषेक के साथ वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। महोत्सव के पहले दिन सुबह सात बजे जहां मंदिर परिक्रमा एवं ध्वज पूूजा होगी, वहीं इसी के साथ एकादश कुंडीय यज्ञ भी चलता रहेेगा। दस बजे सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।

शाम को तीन बजे से पूरे नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। पांच दिसंबर को दिन में 12 बजे गढ़वाली भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। छह दिसंबर को बाबा के जागर, सवामन रोट के प्रसाद का वितरण कार्यक्रम और उसके बाद एक बजे से हिंदी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


श्री सिद्धबली मेले के आयोजन को लेकर कोटद्वार भाबर के साथ ही इससे सटे उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में भी बाबा के भक्तों में उत्साह बना है। मेले में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के पार होने की संभावनाएं हैं जिसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें