कण्वघाटी। भाबर के त्रिलोकपुर वार्ड स्थित त्रिलोकेश्वर महादेव शनि धाम मंदिर में श्रावण माह के पावन अवसर पर आयोजित 11 दिवसीय सार्वजनिक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य विपिन सेमवाल ने शिव महापुराण की महिमा बताई। कहा कि शिव कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन की अनेक समस्याओं का अंत होता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कथा इतनी प्रभावशाली है कि कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा पापी क्यों न हो, श्रद्धापूर्वक शिव कथा का श्रवण करने से उसे शिवधाम की प्राप्ति हो सकती है। इस अवसर पर गौरव कुकरेती, आचार्य रोशन उनियाल, अरनव गौड़, सोनू बछवाण, शीला देवी, सरोज नेगी, गुड्डी देवी, गीता देवी, रेखा देवी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।