फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: देवी भागवत कथा श्रवण से होती है सभी सुखों की प्राप्ति

Thu, 26 Mar 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भक्ति और प्रेम के साथ श्रीमद्देवी भागवत कथा का श्रवण करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है और सभी पाप नष्ट होते हैं। इससे मनुष्य को शोक, क्लेश, दुख आदि का भोग भी नहीं करना पड़ता है। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर गूलरझाला में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन कथा वाचन करते हुए कथा व्यास आचार्य विनोद सेमवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मां भगवती के सभी नौ रूप शक्ति, धन व ज्ञान के स्वरूप हैं। मां भगवती की कथा के श्रवण मात्र से ही भक्त का उद्धार हो जाता है। नवरात्र पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस मौके पर देव डोली उपासक दीपक नेगी, राहुल भंडारी, प्रशांत बडोनी, सुभाष बडोनी, यशदीप, भगवान दास, कृष्णा दास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें