फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘15 दिन में ही खराब हो गई लगाई लाइट’

Thu, 09 Jun 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों की त्रैमासिक बैठक में जिला योजना के तहत उरेडा की ओर से लगाई जा रही सोलर लाइट पर सदस्यों ने घपले की बात कही और हंगामा किया। गड़बड़ी करने वाले विभागों को जिला योजना से बजट नहीं देने की बात कही। अधिकांश सदस्यों का कहना था कि उरेडा की ओर से लगाई गई लाइट पंद्रह दिन में ही खराब हो गई। हंगामे को देखते हुए सीडीओ विजय कुमार जोगदांडे ने इस पर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। उद्यान अधिकारी पर आधी-अधूरी सूचना देने का आरोप लगाया। अध्यक्ष दीप्ति रावत और उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला भड़क गए। सदस्यों ने पानी का संकट की समस्या भी उठाया। यमकेश्वर से जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी ने आरोप लगाया कि गंदगी और अव्यवस्थाओं के चलते पर्यटक यहां नहीं आ रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि तिराहों और चौराहों पर सोलर लाइट लगाने के बजाय इनका दुरुपयोग किया जा रहा है।

सोलर कुकर में 85 प्रतिशत सब्सिडी
सोलर कुकर पर उरेडा की तरफ से 85 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। तीन सौ लक्ष्य के सापेक्ष अब तक दो सौ आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर उन्हें रिजेक्ट नहीं किया जाएगा। यह बात उरेडा के अधिकारी अजय कुमार गुप्ता की ओर से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें