फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: केटीआर से सटे गांवों में घूम रहे गुलदार व बाघ, लोगों में दहशत

Sat, 06 Dec 2025 11:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
केटीआर से सटे गांवों में घूम रहे गुलदार व बाघ, लोगों में दहशत
विज्ञापन

सिरोबाड़ी गांव में 5 अक्तूबर को बाघ ने एक महिला पर हमला कर किया था घायल, रेंजर को पत्र लिखकर बताई थी समस्या

कोटद्वार/जयहरीखाल। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) के प्लेन रेंज से सटे अमलेसा गांव के डाल्यूंगाज तोक में शुक्रवार शाम बाघ के हमले में महिला उर्मिला देवी की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में गुलदार और बाघ दोनों की धमक बनी हुई है।



अमलेसा के प्रधान गजेंद्र पुंडीर सहित आसपास के प्रधानों, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि 5 अक्टूबर को भी अनीता देवी पर वन्यजीव ने हमला किया था, जिसके बाद रेंज अधिकारी को खतरा दूर करने की मांग की गई थी। आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो उर्मिला देवी की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने प्लेन रेंज के रेंज अधिकारी अमोल ईष्टवाल की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए एसीएफ अनामिका बुक्करवाल और डीएफओ तरुण एस. से उनके स्थानांतरण की मांग की। कहा कि अधिकारी गांव के आसपास की झाड़ियां काटने तक की अनुमति नहीं देते, जबकि यह वन विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमएस बिष्ट, बीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, चुन्नी लाल, रघुवीर प्रसाद, बचन सिंह, राजेंद्र प्रसाद सहित ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद अमलेसा, लांगबाड़ी, कुंडियों, सेरुबाड़ी, कलेथा, सिमलसेरा, देवलगढ़, सेंधीखाल, चौकीसेरा, डाबरी, ल्वींठा, गुणेथा, बोरगांव, बांसी, गजवाड़, जुगटा, मंझोला, गुनियाल गांव, अमकटला, बरस्वार और दुगड्डा ब्लॉक के सीला, बटलबाड़ी आदि गांवों में दहशत है। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें