फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जूनियर हाईस्कूल बड़ेथ के समीप आ धमका गुलदार

Thu, 14 May 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
15 मीटर की दूरी पर ही गुलदार दिखने से शिक्षकों और बच्चों में दहशत
विज्ञापन

अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने चार विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित
कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर की रिंगवाडस्यूं पट्टी के राजकीय जूनियर हाईस्कूल बड़ेथ से मात्र 15 मीटर की दूरी पर ही गुलदार देखा गया। छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। बड़ेथ विद्यालय समेत क्षेत्र के चार विद्यालयों में 15 व 16 मई को अवकाश घोषित किया गया है।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल बड़ेथ की प्रधानाध्यापिका अरुणा पांथरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:35 बजे स्कूली बच्चे मध्यावकाश में परिसर में ही खेल रहे थे। तभी करीब 15 मीटर की दूरी पर ही पशुओं के लिए चारा ला रही महिलाओं के साथ चल रहे कुत्ते पर हमला कर गुलदार ने मार डाला। महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर स्कूली बच्चे कक्षाओं में भागे। शिक्षकों ने बच्चों को कमरे में सुरक्षित किया।
विज्ञापन

संयोग से स्कूली बच्चों पर गुलदार के हमले की घटना टल गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बुधवार को गुलदार विद्यालय के पास ही गाय के बछड़े को अपना शिकार बना चुका है। ग्राम प्रधान बड़ेथ स्वाति देवी ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता कई दिनों से देखी जा रही है।

15 व 16 मई को चार विद्यालयों में रहेगा अवकाश
गुलदार देखे जाने के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 15 व 16 मई को क्षेत्र के राजकीय जूनियर हाईस्कूल बड़ेथ, राप्रावि बड़ेथ, राप्रावि चमाली, जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सुराईडांग में अवकाश रहेगा। प्रभारी उप शिक्षाधिकारी एकेश्वर मनोज जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों में दो दिन का अवकाश किया गया है।
विज्ञापन



भय के साये में संचालित हो रहे हैं ये विद्यालय
क्षेत्र के राप्रावि रिंगवाड़ी, राउप्रावि रिंगवाड़ी, नवोदय विद्यालय संतुधार, राप्रावि थपलगैर, राप्रावि द्यालय भूम्या, राप्रावि गजेंरा, राइंका कुलासू, राप्रावि कुलासू में पढ़ने वाले बच्चों में गुलदार की दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें