फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कुंभीचौड़ में युवक पर झपटा गुलदार, बाल-बाल बची जान

Sat, 03 Oct 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के वार्ड-2 कुंभीचौड़ में गुलदार की दहशत बढ़ती ही जा रही है। शनिवार सुबह घर के आंगन में टहल रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। तीन दिन में गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे क्षेत्रवासियों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

कुंभीचौड़ निवासी सागर गुरुंग (29) पुत्र प्रीतम सिंह शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे घर के आंगन में टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। सागर ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। तभी गुलदार वहां से भाग गया। हमले में सागर की कमर पर तीन जगह और बाएं हाथ पर पंजों से खरोंचें आई हैं। उनका बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। ग्रास्टनगंज क्षेत्र में भी गुलदार की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि पिंजरा लगाने की मांग का प्रस्ताव चीफ वाइल्ड लाइफ को भेजा गया है। जल्द अनुमति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से खासकर रात के समय आवाजाही में सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें