फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कुत्ते के पीछे घर में घुसा गुलदार, बुजुर्ग ने कमरे का दरवाजा किया बंद

Tue, 11 Nov 2025 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम तिमलदरू (संगलिया) में वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज करने के बाद पिंजर
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने 13 घंटे बाद किया रेस्क्यू
विज्ञापन

नैनीडांडा ब्लॉक के तिमलदरु गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजरो/नैनीडांडा। नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम तिमलदरू (संगलिया) में एक कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार घर में घुस गया। इसके बाद एक कमरे में चला गया। बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने करीब 13 घंटे के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। टीम गुलदार को धुमाकोट रेंज कार्यालय ले गई।
विज्ञापन

धुमाकोट के रेंजर सुभाष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि सोमवार रात करीब 1:00 बजे एक गुलदार मंगल सिंह के पालतू कुत्ते के पीछे उनके घर में जा घुसा। गुलदार की आवाज सुनकर मंगल सिंह भी घर से बाहर निकले। इस दौरान गुलदार से बचने के लिए कुत्ता सीढ़ियां के नीचे बने कमरे में घुस गया। गुलदार भी उसका पीछा करते हुए कमरे में चला गया। तभी मंगल सिंह (65) ने साहस दिखाया और गुलदार को कुत्ते के साथ वहीं बंद कर दिया। उन्होंने वन विभाग व पुलिस प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। वन विभाग की ट्रेंकुलाइज टीम मंगलवार दोपहर 2:00 बजे गांव पहुंची। करीब 13 घंटे बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया। धुमाकोट के रेंजर सुभाष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि चिकित्सक के साथ ट्रेंकुलाइज टीम हल्द्वानी से आई थी और गुलदार को बेहोश कर पिंजरे में डालकर ले गई। गुलदार नर था और उसकी उम्र करीब डेढ़ साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें