फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Oct 2026 02:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।

सार

खेतों में काम कर रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सतपुली स्थित अस्पताल ले जाया गया है। घटना एकेश्वर विकासखंड के ईडा मल्ला गांव की है।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकेश्वर विकासखंड के ईडा मल्ला गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान लीला देवी (55) पत्नी बलदेव सिंह के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, लीला देवी घर से करीब 200 मीटर दूर गहथ के खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सतपुली स्थित अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...अंकिता हत्याकांड:  उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में गुलदार की मौजूदगी को लेकर चिंता है। पहाड़ी क्षेत्रों में खेतों में काम करने और घर से बाहर निकलने के दौरान जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। घटना की पुष्टि नायब तहसीलदार जाहिद हुसैन ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें