फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सुबह टहलने निकले व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला

Sun, 09 Aug 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में गुलदार की दहशत लगातार बनी है। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोटड़ीढांग निवासी 50 वर्षीय राम सिंह चौहान पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। साथ में टहलने गए पड़ोसी के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया और क्षेत्र में गश्त की।
विज्ञापन

गुलदार के हमले में घायल हुए राम सिंह चौहान ने बताया कि वह रविवार सुबह पड़ोसी नत्थू सिंह अधिकारी के साथ सुबह टहलने निकले थे। कोटद्वार-पाखरो मार्ग पर अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। कुछ कदम के फासले पर चल रहे नत्थू सिंह ने शोर मचाया तो गुलदार वहां से भाग निकला।
वहीं, घटनास्थल से कुछ आगे गंगा वाटिका में विगत 29 मई को घास काट रही रीना देवी (40) पर भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। क्षेत्रवासियों की मांग पर वन विभाग ने दो दिन पहले ही गंगा वाटिका में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इसके बावजूद दोबारा हमले की घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, बदरीनाथ मार्ग पर गुलदार दिखने से राहगीरों में दहशत है। घटना का वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

गुलदार के हमले में घायल व्यक्ति से घटना की जानकारी ली गई है। क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। -विपिन चंद्र जोशी, रेंजर, कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें