पोखड़ा ब्लॉक के ग्रामसभा देवराड़ी के चंदौड़ा गांव में बुधवार को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंज अधिकारी का घेराव कर दिया और जंगली जानवरों से बचाव की ठोस व्यवस्था की मांग की।