फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी छात्र संगठनों ने बढ़ाई विवि प्रशासन की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ उद्घाटन समारोह में भाजपा नेताओं को तरजीह देने और उनको बोलने का मौका न देने से नाराज वामपंथी छात्र संगठनों ने विवि प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। विवि प्रशासन को केंद्रीय मंत्री के सामने छात्रों के बवाल से फजीहत का डर सता रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए विवि प्रशासन इन संगठनों को हर हाल में मनाने की कोशिश कर रहा है। जबकि विरोध को लेकर पुलिस और एलआईयू की टीम भी छात्र संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाए है। सूत्रों की माने तो संगठन के सदस्य मंत्री को काले झंडे दिखाने के साथ नारेबाजी भी कर सकते है। आइसा ने पहले ही विरोध की चेतावनी दी है।

बिड़ला परिसर छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे ने कहा कि विवि प्रशासन समय की कमी का हवाला देकर छात्र संघ प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के दौरान बोलने का मौका नहीं दे रहा है। जबकि भाजपा के स्थानीय नेताओं का मंच से संबोधन होना है। पांडे ने कहा कि यदि कार्यक्रम में समय की कमी हैं तो केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद, कुलपति, डीएसडब्ल्यू व छात्र संघ अध्यक्ष की मंच से संबोधित करेंगे। यदि इनके अलावा अन्य किसी को बोलने का मौका दिया गया तो आइसा इसका उग्र विरोध करेगी।
विज्ञापन


जिसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। वहीं डीएसओ कार्यकर्ता व बिड़ला परिसर छात्र संघ सह सचिव कुसुम पांडे ने भी कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। कुसुम पांडे का कहना है कि वह केंद्रीय मंत्री के समक्ष सीबीसीएस सिस्टम के बारे में बात करना चाहती है। लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। डीएसओ कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम का विरोध करना है कि नहीं यह निर्णय कार्यक्रम के दौरान ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें