कोटद्वार। कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के नजदीक भूमिगत पाइप लाइन में कई दिनों से रिसाव हो रहा है। हाईवे पर कीचड़ के हालात बनने से फिसलन हो चुकी है। सड़क पर घुमाव के साथ एक ओर खाई होने से दुर्घटना का अंदेशा बना है।
जल संस्थान कार्यालय से करीब एक किलोमीटर के फासले पर ही जल संस्थान की भूमिगत पेयजल पाइप लाइन में रिसाव हो रहा है। जिससे मार्ग बदहाल हो चुका है। तेज रफ्तार वाहन में अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से मार्ग में गड्ढे हो चुके हैं। पिछले कई दिनों से यह समस्या होने के बावजूद एनएच विभाग अथवा जल संस्थान ने रिसाव को ठीक नहीं किया है। इस मौके पर सड़क के एक ओर पहाड़ तो दूसरी ओर खाई है। स्थानीय लोग तो संभलकर चल रहे हैं, लेकिन बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी है।
वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा ने बताया कि दो जगहों पर भूमिगत पाइप लाइन में रिसाव है। प्लास्टिक की पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। इसे पहले भी ठीक किया गया था। दबाव पड़ने पर फिर से रिसाव होने लगा है। एनएच खंड के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला