फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के होर्डिग, पोस्टर हटाए

Thu, 05 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
hording - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ शहर में लगे सियासी दलों के नेताओं द्वारा लगाए होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटवा दिए।
विज्ञापन


करीब चार घंटे चले इस अभियान में कौड़िया से लेकर सिद्धबली तक नेशनल हाईवे, स्टेशन रोड, देवीरोड से 100 से अधिक छोटे-बड़े होर्डिंग उतरवाकर जब्त कर लिए। एसडीएम राकेश तिवारी की अगुवाई में नगर पालिका सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपने अधीनस्थों सहित शहर में लगे नेताओं के होर्डिंग और पोस्टरों को हटाने में जुट गए।

सिद्धबली से लेकर कौड़िया चेक पोस्ट और शहर की सभी सड़कों पर लगे होर्डिंग्स हटा लिए गए। बद्रीनाथ मार्ग, कोतवाली के बाहर मालवीय उद्यान, झंडाचौक सहित नजीबाबाद रोड पर लगे तमाम दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटाए गए।
विज्ञापन


एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। शुक्रवार को नगर के बाहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी नियमों के विरुद्ध कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें