फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एसडीएम के विरोध में वकीलों ने शहर में निकाला मशाल जुलूस, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन का एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में तहसील में चल रहा धरना बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। बुधवार देर शाम को अधिवक्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इस मौके पर एसडीएम का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अगुवाई में पहले तहसील में धरना दिया। शाम को करीब 7:00 बजे सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से झंडाचौक तक मशाल जुलूस निकाला। झंडाचौक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम का अन्यत्र स्थानांतरण करने व उनके कार्यकाल की सभी पत्रावलियों की जांच कराने की मांग की। मशाल जुलूस प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव पटवाल, कोषाध्यक्ष सुधाकर बडोला, जीतेंद्र चौहान, सुनील घिल्डियाल, बिजेंद्र राणा, अरविंद वर्मा, अनिल खंतवाल और सुनील खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें