फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन विधायक ने किया झर्त पुल का लोकार्पण, आवाजाही होगी सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुगड्डा/लैंसडौन। रिखणीखाल विकासखंड के बहुप्रतीक्षित झर्त मोटर पुल का शनिवार को लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने लोकार्पण किया। यह पुल वर्ष 2012 की आपदा में बह गया था। तब से क्षेत्रवासियों को नदी में उतरकर आवाजाही करनी पड़ रही थी।
शनिवार को रथुवाढाब की ग्राम सभा झर्त में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह रावत ने पुल का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प है। विधानसभा में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बताया कि 200 मीटर स्पान के इस पुल के निर्माण में 19 करोड़ रुपये की लागत आई है। अब लोगों को बरसात के समय नदी में उतरकर आवाजाही नहीं करनी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान झर्त देवा देवी ने विधायक का आभार जताया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, रणवीर सजवाण , विनोद जखमोला, अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, अनिल ध्यानी, अमित नेगी, दीपक गुसाईं, किशोर देवरानी, अग्रज जुयाल, संतोष सिंह, ललित मोहन नेगी, दिनेश अकेला, सुरेंद्र सिंह रावत, कैप्टन महेंद्र सिंह नेगी, नंदलाल देवरानी, चंद्रकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें